दूध में मुनक्का मिलाकर पीने से मिलते हैं ये 8 फायदे

दूध में मुनक्का मिलाकर पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
दूध में मुनक्का मिलाकर पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दूध का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दूध का सेवन वैसे तो कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन क्या आपने कभी दूध में मुनक्का मिलाकर सेवन किया है। दूध में मुनक्का मिलाकर पीना सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। दूध में मुनक्का मिलाकर पीने से हड्डियां मजबूत बनती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं दूध में मुनक्का मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

दूध में मुनक्का मिलाकर पीने से मिलते हैं ये 8 फायदे-Benefits Of Drinking Munakka Mixed With Milk In Hindi

दूध में पोषक तत्व- दूध में प्रोटीन, कैल्शियम विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं।

मुनक्का में पोषक तत्व- मुनक्का में विटामिन ए, बीटा कैरोटीन, कैल्शियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है।

दूध और मुनक्का के फायदे

खून की कमी करे दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको दूध में मुनक्का मिलाकर पीना चाहिए। जी हां क्योंकि मुनक्का में पाया जाने वाला आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप दूध में मुनक्का मिलाकर पीते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इस मिश्रण में पाया जाने वाला कैल्शियम और विटामिन डी हड्डियों को स्वस्थ रखने में और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको दूध में मुनक्का मिलाकर पीना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

आंखों को रखे स्वस्थ

अगर आप दूध में मुनक्का मिलाकर पीते हैं, तो यह आंखों को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

रक्तचाप को रखे नियंत्रित

अगर आप उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको दूध में मुनक्का मिलाकर पीना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला पोटेशियम रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

नींद आती है अच्छी

अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको रोजाना रात को सोने से पहले दूध में मुनक्का मिलाकर पीना चाहिए। जी हां इस मिश्रण का सेवन करने से नींद अच्छी और गहरी आती है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको दूध में मुनक्का मिलाकर पीना चाहिए। जी हां इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप दूध में मुनक्का मिलाकर पीते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। जी हां इसमे पाया जाने वाला विटामिन्स त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications