मानसून में पिएं नीम की चाय, मिलेंगे कई लाभ

मानसून में पिएं नीम की चाय, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
मानसून में पिएं नीम की चाय, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

मानसून में बारिश के साथ-साथ कई बीमारियां भी आती है। इसलिए मानसून में स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है, ऐसे में अगर आप नीम की चाय का सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। मानसून में नीम की चाय का सेवन करने से मौसमी बीमारियों से बचाव होता है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। जी हां क्योंकि नीम की चाय विटामिन सी के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं मानसून में नीम की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

मानसून में पिएं नीम की चाय, मिलेंगे कई लाभ-Benefits Of Drinking Neem Tea In Monsoon In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

मानसून में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, ऐसे में अगर आप नीम की चाय का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल गुण आपके इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

बॉडी को करे डिटॉक्स

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बॉडी को समय-समय पर डिटॉक्स (Detox) करना जरूरी होता है, ऐसे में अगर आप नीम की चाय का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद तत्व विषैले पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करते हैं और शरीर डिटॉक्स होता है।

वजन को करे कम

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको नीम की चाय का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इस चाय के सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

पाचन में करे सुधार

मानसून में पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्याएं हो सकती है, ऐसे में अगर आप मानसून में नीम की चाय का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद तत्व पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

मानसून में त्वचा (Skin) से जुड़ी कई समस्याएं देखने को मिलती है, ऐसे में अगर आप नीम की चाय का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment