दूध में मिलाकर पिएं जायफल, मिलेंगे कई लाभ

दूध में मिलाकर पिएं जायफल, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
दूध में मिलाकर पिएं जायफल, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

दूध का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दूध का सेवन वैसे तो कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन क्या आपने कभी दूध में जायफल मिलाकर सेवन किया है। दूध में जायफल मिलाकर पीना सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। दूध में जायफल मिलाकर पीने से नींद अच्छी आती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। तो आइए जानते हैं दूध में जायफल मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

दूध में मिलाकर पिएं जायफल, मिलेंगे कई लाभ-Benefits Of Drinking Nutmeg Mixed With Milk In Hindi

दूध में पोषक तत्व- दूध प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन ई, मैग्नीशियम, विटामिन ए जैसे तत्वों से भरपूर होता है।

जायफल में पोषक तत्व- जायफल में कॉपर, विटामिन बी1, विटामिन बी6, मैग्नीशियम जैसे गुण मौजूद होते हैं।

दूध और जायफल के फायदे

तनाव को करे कम

आज के समय में तनाव (Stress) एक आम समस्या बन गई है, ऐसे में अगर आप दूध में जायफल मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि जायफल में एंटी स्ट्रेस गुण मौजूद होते हैं, जो तनाव को कम करने में मदद करते हैं।

पाचन में करे सुधार

अगर आप दूध में जायफल मिलाकर पीते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद तत्व पाचन क्रिया में सुधार करता है और एसिडिटी, गैस जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

नींद आती है अच्छी

अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको दूध में जायफल मिलाकर पीना चाहिए। जी हां क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से तनाव कम होता है, जिससे नींद अच्छी और गहरी आती है। इसके लिए रात को सोने से पहले इस मिश्रण का सेवन करना चाहिए।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

अगर आप जोड़ों में दर्द या सूजन (Joint pain and swelling) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको दूध में जायफल मिलाकर पीना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी इंफ्लेमेटरी गुण दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

अगर आप दूध में जायफल मिलाकर पीते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। जी हां इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा पर निखार लाने में मदद करता है। इसके लिए आप जायफल और दूध का लेप भी लगा सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications