खाली पेट पिएं प्याज का रस, मिलेंगे 6 जबरदस्त फायदे

खाली पेट पिएं प्याज का रस, मिलेंगे जबरदस्त फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट पिएं प्याज का रस, मिलेंगे जबरदस्त फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

प्याज के रस का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि प्याज का रस औषधीय गुणों से भरपूर होता है। प्याज के रस का सेवन वैसे को आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन प्याज के रस का सेवन अगर आप खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। खाली पेट प्याज के रस का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि प्याज के रस में काफी मात्रा में सल्फर, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन बी, विटामिन सी के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं खाली पेट प्याज का रस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट पिएं प्याज का रस, मिलेंगे 6 जबरदस्त फायदे-Benefits Of Drinking Onion Juice On Empty Stomach In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

प्याज के रस में विटामिन सी के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है, इसलिए अगर आप खाली पेट प्याज के रस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप सर्दी-जुकाम जैसे वायरल इंफेक्शन से सुरक्षित रह सकते हैं।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए खाली पेट प्याज के रस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि प्याज के रस में क्वेरसेटिन नामक फ्लेवोनोइड मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

खाली पेट प्याज के रस का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि प्याज के रस में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

वजन घटाने में सहायक

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। ऐसे में अगर आप खाली पेट प्याज के रस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस ड्रिंक के सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

ब्लड सर्कुलेशन रहता है सही

शरीर में ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) सही तरीके से न होने की वजह से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। ऐसे में अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट प्याज के रस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

खाली पेट प्याज के रस का सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि प्याज का रस एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर होता है, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now