रोज सुबह पिएं प्याज का पानी, दूर होती हैं कई बीमारियां

रोज सुबह पिएं प्याज का पानी, दूर होती हैं कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज सुबह पिएं प्याज का पानी, दूर होती हैं कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

प्याज का उपयोग लोग सब्जी बनाने से लेकर सलाद के रूप में करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी प्याज के पानी का सेवन किया है। प्याज के पानी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि प्याज औषधीय गुणों से भरपूर होता है। प्याज के पानी का सेवन शरीर को पोषण देने के साथ-साथ ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि प्याज में विटामिन बी, विटामिन सी, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, सोडियम और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं प्याज का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोज सुबह पिएं प्याज का पानी, दूर होती हैं कई बीमारियां-Benefits Of Drinking Onion Water Every Morning In Hindi

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Presure) की समस्या होने पर प्याज के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि प्याज का पानी पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

पेट के लिए फायदेमंद

प्याज के पानी का सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि प्याज क पानी फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया (Digestion) को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी कब्ज, एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए प्याज के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि प्याज के पानी में क्रोमियम की पर्याप्त मात्रा होती है और क्रोमियम ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

प्याज का पानी विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप प्याज के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप सर्दी-जुकाम, बुखार जैसे वायरल इंफेक्शन से सुरक्षित रह सकते हैं।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) को कम करना चाहते हैं, तो आपको प्याज के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि प्याज का पानी फाइबर से भरपूर होता है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

अगर आप रोजाना नियमित रूप से प्याज के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। जिससे आप कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications