संतरे और कीवी की स्मूदी पीने से मिलते हैं ये 5 लाभ

संतरे और कीवी की स्मूदी पीने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
संतरे और कीवी की स्मूदी पीने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

संतरे और कीवी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि संतरा और कीवी दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। संतरा और कीवी का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी संतरे और कीवी की स्मूदी का सेवन किया है। संतरे और कीवी की स्मूदी का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। संतरे और कीवी की स्मूदी का सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं संतरा और कीवी की स्मूदी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

संतरे और कीवी की स्मूदी पीने से मिलते हैं ये 5 लाभ-Benefits Of Drinking Orange And Kiwi Smoothie In Hindi

संतरा में पोषक तत्व- संतरा विटामिन सी, विटामिन ए प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन,कॉपर, मैंगनीज और जिंक जैसे तत्वों से भरपूर होता है।

कीवी में पोषक तत्व- कीवी में विटामिन सी, विटामिन ई, पोटैशियम, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाया जाता है।

संतरा और कीवी के फायदे

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको संतरे और कीवी की स्मूदी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि संतरे और कीवी की स्मूदी में पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

वजन को करे कम

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको संतरे और कीवी की स्मूदी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर वजन को कम करने में प्रभावी माना जाता है।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप संतरे और कीवी की स्मूदी का सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) को स्वस्थ रखने में मदद करता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला तत्व कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप संतरे और कीवी की स्मूदी का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप संतरे और कीवी की स्मूदी का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इस स्मूदी में पाया जाने वाला विटामिन ई और विटामिन सी त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now