नाश्ते में संतरे का जूस पीने से मिलते हैं ये 7 लाभ

नाश्ते में संतरे का जूस पीने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
नाश्ते में संतरे का जूस पीने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

संतरे के जूस का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि संतरे के जूस में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। संतरे के जूस का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन संतरे के जूस का सेवन अगर आप सुबह में नाश्ते के समय करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। नाश्ते में संतरे के जूस का सेवन करने से शरीर को दिनभर के कामों के लिए एनर्जी मिलती है। साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि संतरे के जूस में विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं नाश्ते में संतरे का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

नाश्ते में संतरे का जूस पीने से मिलते हैं ये 7 लाभ-Benefits Of Drinking Orange Juice For Breakfast In Hindi

प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए मजबूत

अगर आप नाश्ते में संतरे के जूस का सेवन करते हैं, तो इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप नाश्ते में संतरे के जूस का सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) को स्वस्थ रखने में मदद करता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

वजन घटाने में सहायक

अगर आप वजन घटाना (Weight loss) चाहते हैं, तो आपको नाश्ते में संतरे के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि संतरे के जूस का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप नाश्ते में संतरे के जूस का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

आंखों को रखे स्वस्थ

अगर आप नाश्ते में संतरे के जूस का सेवन करते हैं, तो यह आंखों को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

खून की कमी करे दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको रोजाना सुबह के नाश्ते में संतरे के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन शरीर में रेड ब्लड सेल्स (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप नाश्ते में संतरे के जूस का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी त्वचा को स्वस्थ रखने में और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now