संतरे के जूस में मिलाकर पिएं खसखस, मिलेंगे ये 5 फायदे

संतरे के जूस में मिलाकर पिएं खसखस, मिलेंगे ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
संतरे के जूस में मिलाकर पिएं खसखस, मिलेंगे ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

संतरे के जूस का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि संतरे का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। संतरे के जूस का सेवन वैसे तो सीधेतौर पर किया जा सकता है, लेकिन क्या आपने कभी संतरे के जूस में खसखस मिलाकर सेवन किया है। संतरे के जूस में खसखस मिलाकर पीना सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। संतरे के जूस में खसखस मिलाकर पीने से खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है, साथ ही अन्य कई बीमारियों में भी लाभ पहुंचता है। तो आइए जानते हैं संतरे के जूस में खसखस मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

संतरे के जूस में मिलाकर पिएं खसखस, मिलेंगे ये 5 फायदे-Benefits Of Drinking Orange Juice Mixed With Poppy Seeds In Hindi

संतरे में पोषक तत्व- संतरे में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी, एमिनो एसिड, कैल्शियम, आयोडीन, फॉस्फोरस, सोडियम, मिनरल्स और फाइबर पाया जाता है।

खसखस में पोषक तत्व- खसखस ओमेगा-6 और 3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी, थायमिन, कैल्शियम और मैंगनीज जैसे तत्वों से भरपूर होता है।

संतरा और खसखस के फायदे

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप संतरे के जूस में खसखस मिलाकर पीते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इस मिश्रण में पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको संतरे के जूस में खसखस मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

अगर आप उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको संतरे के जूस में खसखस मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर में जमे हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप संतरे के जूस में खसखस मिलाकर पीते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

खून की कमी करे दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको संतरे के जूस में खसखस मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण में पाया जाने वाला विटामिन सी और आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) लेवल को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications