रात को सोने से पहले पिएं पुदीना चाय, मिलेंगे कई फायदे

रात को सोने से पहले पिएं पुदीना चाय, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रात को सोने से पहले पिएं पुदीना चाय, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

पुदीने की चाय का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि पुदीने की चाय पोषक तत्वों से भरपूर होती है। पुदीने की चाय का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन पुदीने की चाय का सेवन अगर आप रात को सोने से पहले करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। रात को सोने से पहले पुदीने की चाय का सेवन करने से नींद अच्छी आती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि पुदीने की चाय मेंथोल, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-ए, कॉपर, आयरन के साथ-साथ एंटीमाइक्रोबियल, एंटीवायरल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-एलर्जेनिक गुणों से भरपूर होती है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं रात को सोने से पहले पुदीना चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

रात को सोने से पहले पिएं पुदीना चाय, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Drinking Peppermint Tea Before Sleeping At Night In Hindi

अनिद्रा में फायदेमंद

अगर आप अनिद्रा (Insomnia) यानि नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको रात को सोने से पहले पुदीना चाय का सेवन करना चाहिए। जी हां रात को सोते समय पुदीने की चाय पीने से बॉडी रिलेक्स होती है और नींद अच्छी आती है।

तनाव कम करने में सहायक

आज के समय में तनाव (Stress) एक बहुत आम समस्या बन गई है, ऐसे में अगर आप रात को सोने से पहले पुदीना चाय का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से तनाव कम करने में मदद मिलती है।

पाचन को रखे दुरुस्त

रात को सोने से पहले पुदीना चाय का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि पुदीना चाय में मौजूद तत्व पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और एसिडिटी, अपच, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

सिर दर्द में फायदेमंद

दिनभर की भाग-दौड़ के बाद अक्सर कर लोगों के सिर में दर्द (Headache) की शिकायत हो जाती है, ऐसे में अगर आप पुदीना चाय का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व सिर दर्द की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

मुंह की दुर्गंध करे दूर

मुंह से बदबू आने की समस्या होने पर अगर आप पुदीना चाय का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण मुंह में पनपने वाले हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करते हैं, जिससे मुंह से दुर्गंध आने जैसी समस्याएं दूर होती है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप रात को सोने से पहले पुदीना चाय का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now