फालसा का जूस पीने से मिलते हैं कई फायदे

फालसा का जूस पीने से मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
फालसा का जूस पीने से मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

फालसा एक मौसमी फल है, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। फालसा का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। फालसा का सेवन वैसे तो आप सीधेतौर पर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी फालसा के जूस का सेवन किया है। फालसा का जूस एक बेहतरीन हेल्दी ड्रिंक है। फालसा के जूस का सेवन करने से खून की कमी दूर होती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि फालसा मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम, फास्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ए और विटामिन सी जैसे तत्वों से भरपूर होता है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं फालसा का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

फालसा का जूस पीने से मिलते हैं कई फायदे-Benefits Of Drinking Phalsa Juice In Hindi

पेट के लिए फायदेमंद

गर्मी के दिनों में फालसा के जूस का सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि फालसा के जूस का सेवन करने से पेट की गर्मी को शांत करने में मदद मिलती है। साथ ही फालसा का जूस फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया (Digestion) को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

फालसा का जूस विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप फालसा के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद मिलती है। जिससे आप सर्दी-जुकाम, बुखार जैसे वायरल इंफेक्शन से सुरक्षित रह सकते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

फालसा के जूस का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि फालसा का जूस कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर फालसा के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि फालसा का जूस आयरन से भरपूर होता है, जो लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है। जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की शिकायत होने पर फालसा के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि फालसा का जूस फाइबर और विटामिन सी से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

फालसा का जूस पोटेशियम से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। फालसा के जूस का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

फालसा का जूस त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि फालसा का जूस एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा को ताजा और जवां बनाए रखने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now