गर्मी में पिएं पाइनएप्पल जूस, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ

गर्मी में पिएं पाइनएप्पल जूस, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मी में पिएं पाइनएप्पल जूस, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग कई तरह के जूस का सेवन करते हैं, ऐसे में अगर आप पाइनएप्पल के जूस का सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होते हैं। क्योंकि पाइनएप्पल का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गर्मी में पाइनएप्पल जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि पाइनएप्पल में विटामिन सी, विटामिन बी 6, मैंगनीज, पोटैशियम, राइबोफ्लोबिन, आयरन जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि गर्मी में पाइनएप्पल जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

गर्मी में पिएं पाइनएप्पल जूस, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ-Benefits Of Drinking Pineapple Juice In Summer In Hindi

हड्डियों के लिए फायदेमंद

गर्मी में अगर आप रोजाना नियमित रूप से पाइनएप्पल जूस का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि पाइनएप्पल जूस में मौजूद कैल्शियम और फास्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को भी दूर करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

पाइनएप्पल जूस विटामिन ए के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। पाइनएप्पल जूस का नियमित रूप से सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

गर्मी में अगर आप रोजाना नियमित रूप से पाइनएप्पल जूस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जी हां पाइनएप्पल जूस में मौजूद विटामिन सी इम्यून पॉवर को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

वजन घटाने में सहायक

गर्मियों में अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको पाइनएप्पल जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की अधिक पाई जाती है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

पाइनएप्पल जूस का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि पाइनएप्पल जूस में मौजूद विटामिन सी त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

अर्थराइटिस में फायदेमंद

अर्थराइटिस (Arthritis) की शिकायत होने पर पाइनएप्पल जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि पाइनएप्पल जूस में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण अर्थराइटिस की बीमारी में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको पाइनएप्पल जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि पाइनएप्पल जूस में मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now