पिप्पली की चाय पीने से मिलते हैं ये 5 लाभ

पिप्पली की चाय पीने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
पिप्पली की चाय पीने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

पिप्पली का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि पिप्पली औषधीय गुणों से भरपूर होती है। पिप्पली का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी पिप्पली की चाय का सेवन किया है। पिप्पली की चाय का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। पिप्पली की चाय का सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से अन्य कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि पिप्पली विटामिन सी, जिंक, आयरन, कैल्शियम और फाइबर जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाता है। तो आइए जानते हैं पिप्पली की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

पिप्पली की चाय पीने से मिलते हैं ये 5 लाभ-Benefits Of Drinking Pippali Tea In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको पिप्पली की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि पिप्पली की चाय में पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

सिर दर्द करे दूर

अगर आप सिर दर्द (Headache) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको पिप्पली की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि पिप्पली की चाय में पाया जाने वाला गुण सिर दर्द को कम करने में मदद करता है।

सर्दी-जुकाम करे दूर

अगर आप सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको पिप्पली की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि की चाय में पाया जाने वाला गुण सर्दी-जुकाम के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। इसके लिए पिप्पली की चाय में शहद मिलाकर पीना चाहिए।

पेट के लिए फायदेमंद

अगर आप पिप्पली की चाय का सेवन करते हैं, तो यह पेट के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया (Digestion) में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

गले के खराश में फायदेमंद

अगर आप गले में खराश की समस्या से परेशान हैं, तो आपको पिप्पली की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला गुण गले में होने वाले खराश की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए पिप्पली की चाय में शहद मिलाकर पीना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now