रोज एक गिलास पिएं अनार का जूस, दूर होंगी कई बीमारियां

रोज एक गिलास पिएं अनार का जूस, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज एक गिलास पिएं अनार का जूस, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

अनार का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अनार पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अनार का सेवन वैसे तो आप सीधेतौर पर कर सकते हैं, लेकिन अगर आप अनार के जूस का सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। जी हां रोजाना एक गिलास अनार के जूस का सेवन करने से वजन से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक कंट्रोल होता है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि अनार का जूस फाइबर, विटामिन के, विटामिन सी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे तत्वों से भरपूर होता है। जो सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं रोज एक गिलास अनार का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोज एक गिलास पिएं अनार का जूस, दूर होंगी कई बीमारियां-Benefits Of Drinking Pomegranate Juice Daily In Hindi

खून की कमी को करे दूर

अनार का जूस आयरन का अच्छा सोर्स होता है, जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। अगर आप रोजाना एक गिलास अनार के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

वजन को करे कम

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो आपको एक गिलास अनार के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जो वजन को कम करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप रोजाना एक गिलास अनार के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी आपके इम्यून पॉवर को मजबूत (Strong Immune Power) बनाने में मदद करता है। जिससे वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

अनार का जूस पोटेशियम, फाइबर और ओमेगा 6 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना एक गिलास अनार के जूस का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को लेवल कम होता है। जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।

ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल

अनार का जूस पोटेशियम से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। अनार के जूस का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

त्वचा रहती है स्वस्थ

अनार का जूस विटामिन सी से भरपूर होता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना एक गिलास अनार के जूस का सेवन करने से त्वचा पर निखार (Glowing Skin) आता है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

कैंसर का खतरा होता है कम

अनार का जूस एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करता है। अनार के जूस का सेवन कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करता है।

पाचन को रखे दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए अनार के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now