खाली पेट पिएं अनार का जूस, दूर होंगी कई बीमारियां

खाली पेट पिएं अनार का जूस, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट पिएं अनार का जूस, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

अनार या अनार के जूस का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अनार का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अनार के जूस का सेवन वैसे तो आप दोपहर में भी कर सकते हैं, लेकिन अनार के जूस का सेवन अगर आप सुबह खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। खाली पेट अनार के जूस का सेवन शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। खाली पेट अनार के जूस का सेवन करने से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि अनार में फाइबर, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको स्वस्थ्य रखने में मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं खाली पेट अनार का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट पिएं अनार का जूस, दूर होंगी कई बीमारियां-Benefits Of Drinking Pomegranate Juice On An Empty Stomach In Hindi

एनीमिया में फायदेमंद

एनीमिया (Anemia) के रोगियों के लिए खाली पेट अनार के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अनार आयरन का अच्छा सोर्स होता है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और एनीमिया की शिकायत दूर होती है।

त्वचा पर आता है निखार

खाली पेट अनार के जूस का सेवन त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि अनार का जूस विटामिन सी के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो चेहरे का निखार (Glowing Skin) बढ़ाने में मदद कर सकता है। साथ ही इसके सेवन से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकता है, ऐसे में अगर आप अनार के जूस को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

स्मृति शक्ति में होता है सुधार

खाली पेट अनार के जूस का सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि अनार के जूस का सेवन करने से स्मृति शक्ति में सुधार होता है, साथ ही इसका सेवन अल्जाइमर यानि भूलने की बीमारी के लक्षण को कम करने में मदद करता है।

हृदय के लिए फायदेमंद

खाली पेट अनार के जूस का सेवन हृदय (Heart) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि अनार का जूस पोटेशियम, फाइबर और ओमेगा 6 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) हृदय रोग का कारण बन सकता है, ऐसे में अगर आप खाली पेट अनार के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमदं होता है। क्योंकि इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। जिससे हृदय स्वस्थ रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications