रोज पिएं खसखस का पानी, मिलेंगे कई फायदे

रोज पिएं खसखस का पानी, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज पिएं खसखस का पानी, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

खसखस का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि खसखस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खसखस का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी खसखस के पानी का सेवन किया है। खसखस का पानी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। खसखस के पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि खसखस ओमेगा-6 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर का अच्छा स्रोत हैं। इसके अलावा इसमें विभिन्न फाइटोकेमिकल्स, विटामिन बी, थायमिन, कैल्शियम और मैगनीज जैसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं खसखस का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

रोज पिएं खसखस का पानी, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Drinking Poppy Seed Water In Hindi

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको खसखस के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले रोगियों के लिए खसखस के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि खसखस का पानी पोटेशियम से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा कम होता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

खसखस के पानी का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि खसखस का पानी कैल्शियम का अच्छा सोर्स होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में सहायक होता है।

मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

खसखस के पानी का सेवन मांसपेशियों (Muscles) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि खसखस का पानी प्रोटीन से भरपूर होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और मांसपेशियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में सहायक होता है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं और इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको खसखस के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में सहायक होता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है, ऐसे में अगर खसखस के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava