आलू का रस पीने से मिलते हैं ये 7 फायदे

आलू का रस पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
आलू का रस पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आलू से बनी सब्जी, पराठे जैसे कई व्यंजनों का सेवन आपने किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी आलू के रस का सेवन किया है। आलू के रस का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि आलू का रस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आलू के रस का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि आलू का रस विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन के, आयरन, कैल्शियम, जिंक, फॉस्फोरस, कॉपर, पोटैशियम के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं आलू का रस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

आलू का रस पीने से मिलते हैं ये 7 फायदे-Benefits Of Drinking Potato Juice In Hindi

वजन कम करने में मददगार

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों का कारण बन सकता है, ऐसे में अगर आप आलू के रस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी ओबेसिटी गुण पाया जाता है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

आलू का रस एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप आलू के रस का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द और सूजन (Joint pain and swelling) की समस्या होने पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप आलू के रस का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।

शरीर होता है डिटॉक्स

अगर आप रोजाना नियमित रूप से आलू के रस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलता है और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है, जिससे आप कई बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप आलू के रस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको आलू के रस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।

कैंसर का खतरा होता है कम

कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के जोखिम को कम करने के लिए आलू के रस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now