खाली पेट पिएं दाल का पानी, मिलते हैं कई फायदे

खाली पेट पिएं दाल का पानी, मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट पिएं दाल का पानी, मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दाल का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सिर्फ दाल ही नहीं बल्कि दाल का पानी भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जी हां अगर आप खाली पेट दाल के पानी का सेवन करते हैं, तो यह सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। खाली पेट दाल के पानी का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है, इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि दाल का पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दाल के पानी में फाइबर और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं खाली पेट दाल का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट पिएं दाल का पानी, मिलते हैं कई फायदे-Benefits Of Drinking Pulse Water On An Empty Stomach In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर आप आसानी से बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में अगर आप खाली पेट दाल के पानी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

वजन कम करने में सहायक

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। ऐसे में अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट दाल के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

पाचन क्रिया में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए खाली पेट दाल के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया में सुधार करता है और एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट दाल के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को ऊर्जा (Energy) मिलती है। क्योंकि दाल का पानी प्रोटीन, आयरन जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करता है।

डायरिया में फायदेमंद

डायरिया (Diarrhea) या फिर लोज मोशन की समस्या होने पर दाल के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि दाल का पानी इलेक्ट्रोलाइट वाटर की तरह काम करता है। जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप दाल के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava