लू से बचने के लिए रोजाना पिएं सत्तू का शरबत

लू से बचने के लिए रोजाना पिएं सत्तू का शरबत (फोटो - sportskeeda hindi)
लू से बचने के लिए रोजाना पिएं सत्तू का शरबत (फोटो - sportskeeda hindi)

सत्तू (Sattu) का शरबत शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गर्मी के मौसम में इसका सेवन शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है और शरीर लंबे समय तक हेल्दी रहता है। गर्मी में सत्तू की उपयोगिता काफी बढ़ जाती है क्योंकि ये डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने के साथ पेट को भी ठंडा रखता है। सत्तू में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और आयरन आदि। आइए जानते हैं गर्मी में सत्तू का शरबत पीने के अन्य फायदों के बारे में।

youtube-cover

लू से बचने के लिए रोजाना पिएं सत्तू का शरबत : Benefits Of Drinking Sattu Sharbat In Summer In Hindi

पाचन तंत्र बेहतर होता है -

गर्मी के मौसम में कई बार गैस, अपच और एसिडिटी (Acidity) की समस्या हो जाती है। ऐसे में सत्तू का शरबत पीना लाभकारी होता है। इसके सेवन से पेट हेल्दी रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज को दूर करने के साथ पेट को साफ रखने में भी मदद करता है।

डायबिटीज कंट्रोल होती है -

सत्तू लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सत्तू का शरबत पीने से डायबिटीज कंट्रोल में रहती है और साथ ही शरीर भी हेल्दी रहता है।

वजन कम करने के लिए -

सत्तू में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। ऐसे में इसके सेवन से वजन कम (Weight Loss) करने में मदद मिलती है और बैली फैट भी कम होता है।

शरीर को ठंडा रखें -

गर्मी के मौसम में सत्तू शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको पीने से शरीर ठंडा रहने के साथ कई बीमारियां भी आसानी से दूर होती है। ये शरीर को लू से बचाता है और डिहाइड्रेशन होने से भी रोकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment