शतावरी की चाय पीने से मिलते हैं ये 6 फायदे

शतावरी की चाय पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
शतावरी की चाय पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

शतावरी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि शतावरी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। शतावरी का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी शतावरी की चाय का सेवन किया है। शतावरी की चाय का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। शतावरी की चाय का सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि शतावरी सोडियम, पोटेशियम, प्रोटीन, आयरन, फाइबर और विटामिन सी से भरपूर होता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं शतावरी की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

शतावरी की चाय पीने से मिलते हैं ये 6 फायदे-Benefits Of Drinking Shatavari Tea In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप शतावरी की चाय का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

थकान करे दूर

अगर आपको कमजोरी और थकान महसूस हो रही है, तो आपको शतावरी की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला तत्व शरीर को ऊर्जावान (Energetic) रखने में मदद करता है।

पीरियड्स के दर्द में फायदेमंद

महिलाएं पीरियड्स (Periods) के समय दर्द और ऐंठन की समस्या से परेशान रहती है, ऐसे में अगर महिलाएं शतावरी की चाय का सेवन करती हैं, तो इसमें पाया जाने वाला तत्व पीरियड्स के समय होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप शतावरी की चाय का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि शतावरी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

अगर आप उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको शतावरी की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि शतावरी की चाय में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको शतावरी की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस चाय के सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और कैलोरी तेजी से बर्न होती है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications