शतावरी का पानी पीने से मिलते हैं ये 6 लाभ

शतावरी का पानी पीने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
शतावरी का पानी पीने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

शतावरी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि शतावरी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। शतावरी का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी शतावरी के पानी का सेवन किया है। शतावरी के पानी का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। शतावरी के पानी का सेवन करने से आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनती है, साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियों में फायदा पहुंचता है। क्योंकि शतावरी में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन बी 6, फोलेट, आयरन, कैल्शियम, फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं शतावरी का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

शतावरी का पानी पीने से मिलते हैं ये 6 लाभ-Benefits Of Drinking Shatavari Water In Hindi

प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए मजबूत

अगर आप शतावरी के पानी का सेवन करते हैं, तो इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

हार्ट को रखे हेल्दी

अगर आप शतावरी की जड़ के पानी का सेवन करते हैं, तो यह हार्ट (Heart) को हेल्दी रखने में मदद करता है। क्योंकि इसके सेवन से धमनियों में ब्लॉकेज को कम करने में मदद मिलती है। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

पीरियड्स का दर्द करे दूर

महिलाएं पीरियड्स (Periods) के समय दर्द और ऐंठन की समस्या से परेशान रहती हैं, ऐसे में अगर महिलाएं शतावरी के पानी का सेवन करती हैं, तो इसमें पाया जाने वाला तत्व पीरियड्स में होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप शतावरी के पानी का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला तत्व पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं, तो आपको शतावरी के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि शतावरी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप शतावरी के पानी का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को स्वस्थ रखने में और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications