भीगे चने का पानी पीने से मिलते हैं कई फायदे

भीगे चने का पानी पीने से मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
भीगे चने का पानी पीने से मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

चने का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंक चना पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चने का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी भीगे चने के पानी का सेवन किया है। भीगे चने के पानी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। भीगे चने के पानी का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि चने के पानी में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, जिंक, आयरन, विटामिन-बी, विटामिन-ए जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं भीगे चने का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

भीगे चने का पानी पीने से मिलते हैं कई फायदे-Benefits Of Drinking Soaked Gram Water In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है। ऐसे में अगर आप भीगे चने के पानी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिंस इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए भीगे चने के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि भीगे चने में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

शरीर रहता है एनर्जेटिक

अगर आप रोजाना सुबह नियमित रूप से भीगे चने के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी महसूस नहीं होती है। क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन और आयरन शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करता है।

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको भीगे चने के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

अगर आप रोजाना नियमित रूप से भीगे चने के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है, जिससे आप कई बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए भीगे चने के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि चने के पानी में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप भीगे चने के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

भीगे चने के पानी का सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है और त्वचा पर निखार आता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now