ठंडाई पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

ठंडाई पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
ठंडाई पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मियों के मौसम में तापमान आपके स्वास्थ्य को कई तरह से प्रभावित करता है। इन दिनों ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और हेल्दी ड्रिंक्स पीने की सलाह दी जाती है, ऐसे में अगर ठंडाई का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां ठंडाई पीने में स्वादिष्ट के साथ-साथ बेहद ही हेल्दी ड्रिंक होता है। क्योंकि ठंडाई को दूध, सूखे मेवों, गुलाब की पंखुड़ियों और मसालों के मिश्रण से बनाया जाता है। गर्मियों के मौसम में ठंडाई का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि ठंडाई में विटामिन, प्रोटीन, मिनरल आदि पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं ठंडाई पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

ठंडाई पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे-Benefits Of Drinking Thandai In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

ठंडाई एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप ठंडाई का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप सर्दी-जुकाम जैसे वायरल इंफेक्शन से सुरक्षित रह सकते हैं।

पाचन क्रिया में होता है सुधार

ठंडाई का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि ठंडाई को बनाने में सौंफ का इस्तेमाल किया जाता है और सौंफ फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

कमजोरी महसूस होने पर अगर आप ठंडाई का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि ठंडाई को बनाने में ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है और ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा (Energy) प्रदान करता है।

मानसिक स्वास्थ्य रहता है बेहतर

ठंडाई का सेवन शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व तनाव (Stress) को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से याददाश्त भी तेज होती है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको ठंडाई का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से पेट में जलन की समस्या भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।