त्रिफला का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे- Triphala Ka Pani Pine Se Sehat Ko Milte Hai Kai Fayde

त्रिफला का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
त्रिफला का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आयुर्वेद में कई जड़ी बूटी का उपयोग किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। उन्हीं में से एक जड़ी बूटी त्रिफला (Triphala) है, त्रिफला का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि त्रिफला औषधीय गुणों से भरपूर होता है। त्रिफला में एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल, विटामिन सी, एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल्स, एंटीऑक्सीडेंट जैस गुण पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप त्रिफला के पानी (Triphala water) का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। साथ ही शरीर स्वस्थ भी रहता है, तो आइए जानते हैं त्रिफला का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

त्रिफला का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे

1- कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर त्रिफला के पानी का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि त्रिफला के अंदर टैनिक और गैलिक एसिड मौजूद होता है, जो कब्ज की शिकायत से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके लिए रोज सुबह खाली पेट त्रिफला के पानी का सेवन करना चाहिए।

2- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते वजन (Weight) से परेशान है, बढ़ता वजन कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। इसलिए इसका कंट्रोल करना जरूरी होता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए त्रिफला के पानी का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर आप त्रिफला के पानी का सुबह खाली पेट सेवन करते हैं, तो इससे वजन कंट्रोल रहता है।

3- गठिया (Arthritis) की शिकायत होने पर जोड़ों में दर्द और सूजन की शिकायत हो जाती है, जिसकी वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर आप रोजाना त्रिफला के पानी का सेवन करते हैं, तो यह काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि त्रिफला में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। साथ ही त्रिफला का सेवन करने से हड्डियां भी मजबूत होती है।

4- त्वचा संबंधी (Skin Problems) खुजली, जलन जैसी समस्या होने पर त्रिफला के पानी का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि त्रिफला एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप त्रिफला के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे त्वचा संबंधी समस्या दूर होती है।

5- गलत खान-पान की वजह से शरीर में टॉक्सिन्स (Toxins) जमा हो जाते हैं, जो आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकते हैं। लेकिन अगर आप त्रिफला के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

6- त्रिफला के पानी का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि त्रिफला एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप त्रिफला के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे आंखों की रोशनी तेज (Eyesight) होती है और आंख संबंधी समस्या भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications