रोज तुलसी की चाय पीने से मिलते हैं ये 8 फायदे

रोज तुलसी की चाय पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज तुलसी की चाय पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

कई लोगों के दिन की शुरूआत ही चाय के साथ होती है, लेकिन दूध और चीनी वाली चाय का सुबह खाली पेट सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में अगर आप रोजाना सुबह तुलसी की चाय का सेवन करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। क्योंकि तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। रोजाना सुबह तुलसी की चाय का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि तुलसी की चाय में विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैल्शियम और फास्फोरस के साथ-साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी स्ट्रेस और एंटी-एलर्जिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं रोज तुलसी की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोज तुलसी की चाय पीने से मिलते हैं ये 8 फायदे-Benefits Of Drinking Tulsi Tea Daily In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

तुलसी की चाय एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है, इसलिए इसका रोजाना सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप सर्दी-जुकाम, बुखार जैसे वायरल इंफेक्शन से सुरक्षित रह सकते हैं।

तनाव होता है कम

तुलसी की चाय में एंटी स्ट्रेस गुण पाया जाता है, जो तनाव (Stress) को कम करने में मदद करता है। जिससे मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है और अनिद्रा, डिप्रेशन जैसी समस्याएं दूर होती है।

ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद

तुलसी की चाय का सेवन ओरल हेल्थ (Oral Health) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण मुंह में पनपने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करते हैं।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

तुलसी की चाय में पोटैशियम मौजूद होता है। साथ ही एंटीहाइपरटेंसिव गुण भी पाया जाता है। जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

तुलसी की चाय में एंटी डायबिटिक गुण पाया जाता है, जो डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द और सूजन (Joint pain and swelling) की समस्या होने पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप रोजाना तुलसी की चाय का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

पाचन क्रिया रहती है तंदुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए रोजाना तुलसी की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाते हैं और पाचन से जुड़ी कब्ज, अपच, एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

तुलसी की चाय एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है, जो त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। इसका रोजाना सेवन करने से बढ़ती उम्र के प्रभाव को रोका जा सकता है और त्वचा के संक्रमण से भी बचाव किया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now