रोज सुबह तुलसी का पानी पीने के 7 बेमिसाल फायदे

रोज सुबह तुलसी का पानी पीने के बेमिसाल फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज सुबह तुलसी का पानी पीने के बेमिसाल फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

तुलसी की पत्तियों का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि तुलसी की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती है। तुलसी की पत्तियों का सेवन वैसे तो आप सीधेतौर पर कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी तुलसी के पानी का सेवन किया है। तुलसी के पानी का खाली पेट सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। खाली पेट तुलसी का पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि तुलसी की पत्तियों में विटामिन सी, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम और आयरन जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि रोज सुबह तुलसी का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोज सुबह तुलसी का पानी पीने के 7 बेमिसाल फायदे-Benefits Of Drinking Tulsi Water Every Morning In Hindi

मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद

रोज सुबह तुलसी के पानी का सेवन मेंटल हेल्थ (Mental Health) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि तुलसी में एंटी स्ट्रेस गुण पाए जाते हैं, जो तनाव को कम करने में मदद करते हैं, जिससे डिप्रेशन जैसी समस्याएं दूर रहती है।

वजन कम करने में फायदेमंद

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों का जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप रोज सुबह तुलसी के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस ड्रिंक के सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) हार्ट अटैक का कारण बन सकता है, ऐसे में अगर आप रोज सुबह तुलसी के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करते हैं।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द या सूजन (Joint pain) की समस्या होने पर अगर आप रोज सुबह तुलसी के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण दर्द और सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

तुलसी की पत्तियां एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है, इसलिए अगर आप रोजाना सुबह तुलसी के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

शरीर होता है डिटॉक्स

अगर आप रोजाना सुबह तुलसी के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। जिससे आप कई बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के रोगियों के लिए रोज सुबह तुलसी के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि तुलसी के पानी में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।