गर्मी में पिएं तोरई का जूस, दूर होंगी कई बीमारियां

गर्मी में पिएं तोरई का जूस, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मी में पिएं तोरई का जूस, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के दिनों में कई तरह की हरी सब्जियां बाजार में मिलती है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होती है। ऐसी ही एक सब्जी तोरई है। तोरई का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। तोरई का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं। लेकिन क्या आपने कभी तोरई के जूस का सेवन किया है। तोरई के जूस का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। तोरई के जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि तोरई में डाइटरी फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन बी6 भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं गर्मी में तोरई का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

गर्मी में पिएं तोरई का जूस, दूर होंगी कई बीमारियां-Benefits Of Drinking Turai Juice In Summer In Hindi

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो आपको तोरई का जूस पीना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को कम करने में सहायक होते हैं।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है। ऐसे में अगर आप तोरई के जूस का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

शरीर रहता है हाइड्रेट

गर्मी के दिनों में अधिक पसीना निकलने के कारण डिहाइड्रेशन की शिकायत हो सकती है, ऐसे में अगर आप तोरई के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर हाइड्रेट (Hydrate) रहता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए तोरई के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि तोरई के जूस में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद

तोरई के जूस में विटामिन ए और विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो त्वचा (Skin) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। तोरई के जूस का सेवन करने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

पाचन स्वास्थ्य रहता है बेहतर

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए तोरई के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि तोरई के जूस में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

आंखों के लिए बेहद फायदेमंद

तोरई का जूस विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। तोरई के जूस का नियमित रूप से सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है और आंखों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now