सर्दियों में दूध में मिलाकर पिएं हल्दी और घी, मिलते हैं कई फायदे

सर्दियों में दूध में मिलाकर पिएं हल्दी और घी, मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सर्दियों में दूध में मिलाकर पिएं हल्दी और घी, मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में शरीर को स्वस्थ और बीमारियों से बचाए रखने के लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। ऐसे में अगर आप दूध में हल्दी और घी मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। सर्दियों के मौसम में दूध में हल्दी और घी मिलाकर पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही कई और बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन ई, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं हल्दी और घी एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुणों से भरपूर होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सर्दियों में दूध में हल्दी और घी मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सर्दियों में दूध में मिलाकर पिएं हल्दी और घी, मिलते हैं कई फायदे-Benefits Of Drinking Turmeric And Ghee Mixed With Milk In Winter In Hindi

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

सर्दियों के मौसम में पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आप रोजाना नियमित रूप से दूध में हल्दी और घी मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में स्किन (Skin) प्रभावित होती है। ऐसे में अगर आप दूध में हल्दी और घी मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से स्किन हाइड्रेट और मॉइश्चारइज रहती है, साथ ही स्किन पर ग्लो भी आता है।

वजन कम करने में मददगार

सर्दियों के मौसम में अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं, तो आपको दूध में हल्दी और घी मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण के सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन कम करने में फायदा मिलता है।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में जोड़ों में दर्द और सूजन (Joint pain and swelling) की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले दूध में हल्दी और घी मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप दूध में हल्दी और घी मिलाकर पीते हैं, तो इसमें मौजूद तत्व इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

तनाव होता है कम

आज के समय में तनाव (Stress) एक आम समस्या बन गई है। ऐसे में अगर आप दूध में हल्दी और घी मिलाकर पीते हैं, तो इससे तनाव कम करने में मदद मिलती है। साथ ही अगर आप रोजाना सोने से पहले इस मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे नींद भी बेहतर आती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications