खाली पेट पिएं अखरोट का पानी, मिलेंगे कई फायदे

खाली पेट पिएं अखरोट का पानी, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट पिएं अखरोट का पानी, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अखरोट का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अखरोट का सेवन वैसे तो आप सीधेतौर पर कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अखरोट के पानी का सेवन किया है। अखरोट के पानी का खाली पेट सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि अखरोट को पानी में भिगोकर रखने से उसका पोषण पानी में अवशोषित हो जाता है। खाली पेट अखरोट के पानी का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। क्योंकि अखरोट में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर, सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं खाली पेट अखरोट का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

खाली पेट पिएं अखरोट का पानी, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Drinking Walnut Water On An Empty Stomach In Hindi

शरीर रहता है एनर्जेटिक

अगर आप रोजाना नियमित रूप से खाली पेट अखरोट के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे दिनभर कमजोरी महसूस नहीं होती है। क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन और आयरन जैसे तत्व शरीर को एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

पाचन में होता है सुधार

अगर आप खाली पेट अखरोट के पानी का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि अखरोट में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की शिकायत होने पर अगर आप खाली पेट अखरोट के पानी का सेवन करते हैं, तो यह लाभकारी होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीज अगर खाली पेट अखरोट के पानी का सेवन करते हैं, तो यह बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर डायबिटीज (Diabetes) के मरीज रोजाना खाली पेट अखरोट के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि अखरोट में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है।

याददाश्त होती है तेज

अगर आप रोजाना खाली पेट अखरोट के पानी का सेवन करते हैं, तो यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड याददाश्त (Memory) को तेज करने में मदद करता है।

महिलाओं के लिए फायदेमंद

महिलाएं अगर पीरियड्स (Periods) आने के कुछ दिन पहले से अखरोट का पानी पीना शुरू कर देती हैं, तो इससे पीरियड्स के समय होने वाले दर्द और ऐंठन की समस्या में राहत मिलती है।

नींद आती है अच्छी

अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको अखरोट के पानी का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद तत्व नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करते हैं, जिससे नींद अच्छी आती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

अखरोट का पानी त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि अखरोट का पानी विटामिन ई से भरपूर होता है, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now