दूध में मिलाकर पिएं सिंघाड़ा पाउडर, मिलेंगे कई लाभ

दूध में मिलाकर पिएं सिंघाड़ा पाउडर, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
दूध में मिलाकर पिएं सिंघाड़ा पाउडर, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

दूध का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दूध का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी दूध में सिंघाड़ा पाउडर मिलाकर सेवन किया है। दूध में सिंघाड़ा पाउडर मिलाकर पीना सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। इस मिश्रण का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं दूध में सिंघाड़ा पाउडर मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

दूध में मिलाकर पिएं सिंघाड़ा पाउडर, मिलेंगे कई लाभ-Benefits Of Drinking Water Chestnut Powder In Milk In Hindi

दूध में पोषक तत्व- दूध प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन डी, मैग्नीशियम, फास्फोरस जैसे तत्वों से भरपूर होता है।

सिंघाड़ा में पोषक तत्व- सिंघाड़ा में विटामिन-सी, मैंगनीज, प्रोटीन, थायमाइन, और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

दूध और सिंघाड़ा के फायदे

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप दूध में सिंघाड़ा पाउडर मिलाकर सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप दूध में सिंघाड़ा पाउडर मिलाकर सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) को स्वस्थ रखने में मदद करता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

रक्तचाप को रखे नियंत्रित

अगर आप उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको दूध में सिंघाड़ा पाउडर मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला मैग्नीशियम और पोटेशियम रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप दूध में सिंघाड़ा पाउडर मिलाकर सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप दूध में सिंघाड़ा पाउडर मिलाकर सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको दूध में सिंघाड़ा पाउडर मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications