गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोगों को तरबूज के जूस (Watermelon Juice) का सेवन करना पसंद होता है। क्योंकि तरबूज का जूस पीने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है। लेकिन तरबूज का जूस पीने में स्वादिष्ट के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। तरबूज का जूस पीने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि तरबूज का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। तरबूज में फाइबर, पोटैशियम, आयरन, विटामिन-ए, विटामिन सी और विटामिन बी जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं तरबूज का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
तरबूज का जूस पीने के फायदे (Watermelon Juice Pine Ke Fayde In Hindi)
डिहाइड्रेशन की शिकायत होती है दूर
गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को डिहाइड्रेशन (Dehydration) की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप रोजाना तरबूज के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।
पेट के लिए फायदेमंद
तरबूज के जूस का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योकि तरबूज में फाइबर मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) बेहतर रहता है। साथ ही कब्ज की शिकायत भी दूर होती है।
शरीर को मिलती है ठंडक
गर्मी के मौसम में तरबूज के जूस का सेवन करने से शरीर को ठंडक भी मिलती है, क्योंकि तरबूज की तासीर ठंडी होती है और इसमें 90 प्रतिशत पानी होता है।
शरीर में बनी रहती है एनर्जी
तरबूज के जूस का सेवन करने से शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है। क्योंकि तरबूज में कार्बोहाइड्रेट्स और मिनरल्स जैसे गुण मौजूद होते हैं।
वजन होता है कम
तरबूज के जूस का सेवन वजन (Weight) कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि तरबूज में फाइबर मौजूद होता है। इसलिए अगर किसी को वजन कम करना हो, तो उसे एक गिलास तरबूज के जूस का सेवन करना चाहिए।
हार्ट रहता है हेल्दी
तरबूज का जूस हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तरबूज के जूस का सेवन करने से हार्ट हेल्दी रहता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।
ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल
तरबूज के जूस का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि तरबूज के जूस में पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मददगार साबित होता है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।