तरबूज के छिलके का जूस पीने के 6 फायदे

तरबूज के छिलके का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
तरबूज के छिलके का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

तरबूज का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि तरबूज पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आपने कभी तरबूज के छिलकों के जूस का सेवन किया ? जी हां जिस छिलके को बेकार समझकर हम फेंक देते हैं, उसके जूस का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि तरबूज के छिलके कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। तरबूज के छिलके का जूस पीने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि तरबूज के छिलके में लाइकोपीन, फ्लेवोनोइड और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं कि तरबूज के छिलके का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

तरबूज के छिलके का जूस पीने के 6 फायदे-Benefits Of Drinking Watermelon Rind Juice In Hindi

वजन कम करने में फायदेमंद

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको तरबूज के छिलके जूस का सेवन करना चाहिए। जी हां इस ड्रिंक का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

अनिद्रा में फायदेमंद

अनिद्रा (Insomnia) यानि नींद न आने की समस्या होने पर अगर आप तरबूज के छिलके के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि तरबूज के छिलके में मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो नींद में सुधार करता है, जिससे अनिद्रा की समस्या दूर होती है।

शरीर रहता है हाइड्रेट

गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आप तरबूज के छिलके के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस ड्रिंक का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट (Hydrate) रहता है और शरीर को ठंडक पहुंचती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

तरबूज के छिलके के जूस का सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि तरबूज के छिलके एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

शरीर होता है डिटॉक्स

अगर आप नियमित रूप से तरबूज के छिलकों के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। जिससे आप कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की शिकायत होने पर अगर आप तरबूज के छिलके के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now