रोज खाएं एक केला, सेहत को मिलेंगे 8 जबरदस्त फायदे

रोज खाएं एक केला, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज खाएं एक केला, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

केला एक ऐसा फल है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद होता है। केला खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों का भंडार भी होता है। अगर आप नियमित रूप से रोजाना एक केला का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है, पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है, साथ ही रोजाना एक केले का सेवन करने से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि केला में ऊर्जा, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, विटामिन बी-6, विटामिन ए, फाइबर जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं कि रोज एक केला खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोज खाएं एक केला, सेहत को मिलेंगे 8 जबरदस्त फायदे-Benefits Of Eating A Banana Daily In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है, ऐसे में अगर आप रोजाना एक केला का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिंस इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

अगर आपको कमजोरी और सुस्ती महसूस होती है, तो आपको रोजाना एक केला का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट और ऊर्जा शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते है।

तनाव कम करने में सहायक

आज के समय में तनाव (Stress) एक बहुत आम समस्या बन गई है, ऐसे में अगर आप रोजाना एक केला का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि केला में विटामिन बी और पोटैशियम पाया जाता है, जो तनाव को कम करने में सहायक होता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

केला पोटेशियम से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना एक केला का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा कम होता है।

पाचन में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए रोजाना एक केला का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि केला में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और कब्ज जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

केला विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। रोजाना एक केला का सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है और आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप रोजाना एक केला का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

केले में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता हैं, जो हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना एक केले का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications