रात में सोने से पहले खाएं एक चम्मच अजवाइन, मिलते हैं कई फायदे- Raat Me Sone Se Phele Khaye Ek Chamach Ajwain, Milte Hai Kai Fayde

रात में सोने से पहले खाएं एक चम्मच अजवाइन,मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रात में सोने से पहले खाएं एक चम्मच अजवाइन,मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अजवाइन (Ajwain) एक मसाला है, जो खाने में स्वाद को दो गुना बढ़ा देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अजवाइन सिर्फ खाने में स्वाद को नहीं बढ़ाता है, बल्कि अजवाइन का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अजवाइन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अजवाइन में प्रोटीन, फैट, फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप रात में सोने से पहले एक चम्मच अजवाइन का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहता है। आइए जानते हैं रात में सोने से पहले अजवाइन खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

रात में सोने से पहले खाएं एक चम्मच अजवाइन, मिलते हैं कई फायदे

1- अनिद्रा (Insomnia) की शिकायत होने पर अजवाइन का सेवन करना चाहिए। क्योंकि रात में सोने से पहले अगर आप एक चम्मच अजवाइन का गुनगुने पानी के साथ सेवन करते हैं, तो इससे नींद अच्छी आती है और अनिद्रा की शिकायत दूर होती है।

2- अजवाइन का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अजवाइन में फाइबर पाया जाता है, इसलिए अगर आप रात में सोने से पहले एक चम्मच अजवाइन का सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज (Constipation) और एसिडिटी (Acidity) जैसी समस्या दूर होती है। साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

3- जोड़ों में दर्द (Joint pain) की शिकायत होने पर उठने-बैठने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अगर आप रोजाना रात में सोने से पहले एक चम्मच अजवाइन का गुनगुने पानी के साथ सेवन करते हैं, तो इससे जोड़ों के दर्द में काफी आराम मिलता है।

4- अगर किसी को सर्दी-जुकाम (Cold) की शिकायत है, तो उसे रोजाना रात में सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ अजवाइन का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

5- शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) हार्ट की बीमारियों का कारण बनता है। लेकिन अगर आप रोजाना रात में सोने से पहले अजवाइन का सेवन करते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। साथ ही हार्ट भी मजबूत होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।