एक साथ खाएं बादाम और दही, मिलेंगे ये 7 गजब के फायदे

एक साथ खाएं बादाम और दही, मिलेंगे ये गजब के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
एक साथ खाएं बादाम और दही, मिलेंगे ये गजब के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

बादाम एक ड्राई फ्रूट्स है, जिसका सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आपने कभी बादाम (Almonds) का दही (Curd) के साथ सेवन किया है। बादाम और दही का एक साथ सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि बादाम और दही दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। बादाम और दही का एक साथ सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि बादाम ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन के, विटामि ई, प्रोटीन, कॉपर, फाइबर और जिंक जैसे गुणों से भरपूर होता है, तो वहीं दही प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं बादाम और दही एक साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

एक साथ खाएं बादाम और दही, मिलेंगे ये 7 गजब के फायदे-Benefits Of Eating Almonds And Curd In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) करने के लिए बादाम और दही का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि बादाम और दही प्रोटीन और विटामिंस जैसे गुणों से भरपूर होते हैं, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको बादाम और दही का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

बादाम और दही का एक साथ सेवन हड्डियों (Bones) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है।

कैंसर का खतरा होता है कम

कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए बादाम और दही का एक साथ सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि बादाम में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करते हैं।

पाचन तंत्र रहता है दुरुस्त

दही और बादाम का एक साथ करने से पाचन (Digestion) दुरुस्त रहता है। क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में और कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

हार्ट के लिए फायदेमंद

बादाम और दही का एक साथ सेवन हार्ट (Heart) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि बादाम और दही में मौजूद पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल के बढ़े हुए स्तर को कंट्रोल करने का काम करते हैं। जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

बादाम और दही का एक साथ सेवन स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इस मिश्रण में विटामिन्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो स्किन को हेल्दी रखने में और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications