आंवला (Amla) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी आंवला में शहद (Honey) मिलाकर सेवन किया है। अगर नहीं, तो आज से ही करना शुरू कर दें, क्योंकि आंवला चूर्ण में शहद मिलाकर सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि आंवला और शहद दोनों ही पोषक तत्वों का भंडार होते हैं। आंवला में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, डाइयूरेटिक एसिड जैसे गुण पाए जाते हैं। तो वहीं, शहद में विटामिन ए, बी, सी सोडियम, फास्फोरस, आयोडीन, आयरन, कैल्शियम प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है, जो एक अच्छे स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं आंवला चूर्ण में शहद मिलाकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
आंवला चूर्ण और शहद मिलाकर खाने के फायदे (Amla Powder Aur Shahad Milakar Khane Ke Fayde In Hindi)
1- आंवला चूर्ण में शहद मिलकार सेवन करना पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आंवला में फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है और शहद भी विटामिन्स से भरपूर होता है। जो पाचन को बेहतर (Digestion) बनाने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही इसके सेवन से कब्ज की शिकायत भी दूर होती है।
2- आंवला और शहद दोनों में विटामिन सी मौजूद होता है। इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप किसी भी तरह की बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।
3- आंवला चूर्ण में शहद मिलाकर सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने में मदद मिलती है। क्योंकि शहद और आंवला दोनों में एमिनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाये जाते हैं, जो शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं। साथ ही इसके सेवन से हार्ट भी हेल्दी रहता है।
4- आंवला और शहद दोनों एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं। इसलिए इन दोनों का साथ में सेवन लिवर (Liver) के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आंवला चूर्ण और शहद शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है, जिससे शरीर में मौजूद सभी विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
5- आंवला और शहद दोनों ही विटामिन्स से भरपूर होते हैं, इसलिए इसका सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आंवला चूर्ण में शहद मिलाकर खाने से स्किन पर ग्लो आता है। साथ ही स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती है।
6- आंवला चूर्ण और शहद दोनों एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए इसका सेवन बालों के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। अगर आप रोजाना आंवला चूर्ण में शहद मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे बाल घने और काले होते हैं।
ऐसे करें आंवला और शहद का सेवन
- एक गिलास गुनगुने पानी में आंवला का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
- एक चम्मच आंवला चूर्ण में एक चम्मच शहद मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है।
- आंवला जूस में एक चम्मच शहद और अदरक का रस मिलाकर भी पिया जा सकता है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।