गुनगुने पानी के साथ खाएं आंवला पाउडर, मिलेंगे कई फायदे

गुनगुने पानी के साथ खाएं आंवला पाउडर, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गुनगुने पानी के साथ खाएं आंवला पाउडर, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आंवला का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि आंवला औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आंवला का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन अगर आप आंवला पाउडर का गुनगुने पानी के साथ सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। गुनगुने पानी के साथ आंवला पाउडर का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि आंवला पाउडर में विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं गुनगुने पानी के साथ आंवला पाउडर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

गुनगुने पानी के साथ खाएं आंवला पाउडर, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Eating Amla Powder With Lukewarm Water In Hindi

पाचन में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए गुनगुने पानी के साथ आंवला पाउडर का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि आंवला पाउडर फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है। ऐसे में अगर आप गुनगुने पानी के साथ आंवला पाउडर का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप सर्दी-जुकाम जैसे वायरल इंफेक्शन से सुरक्षित रह सकते हैं।

हृदय के लिए फायदेमंद

गुनगुने पानी के साथ आंवला पाउडर का सेवन हृदय (Heart) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि आंवले में फाइटोन्यूट्रीएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद होते हैं, जो हार्ट हेल्थ में सुधार करते हैं और हृदय से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक होते हैं।

आंखों की रोशनी में होता है सुधार

आंवला पाउडर में विटामिन ए की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो आंखों के लिए बहुत लाभकारी होता है। रोजाना सुबह गुनगुने पानी के साथ आंवला पाउडर का सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है और आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

गुनगुने पानी के साथ आंवला पाउडर का सेवन त्वचा (Skin) और बालों (Hair) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि आंवला विटामिन सी के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो त्वचा और बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है।

वजन कम करने में सहायक

अगर आप वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना खाली पेट गुनगुने पानी के साथ आंवला पाउडर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now