आंवले की गुठली खाने के हैरान करने वाले 5 फायदे

आंवले की गुठली खाने के हैरान करने वाले फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
आंवले की गुठली खाने के हैरान करने वाले फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आंवले का सेवन तो आपने किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी आंवला के गुठली का सेवन किया है। आंवला की गुठली का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। जी हां क्योंकि आंवला की तरह आंवला की गुठली भी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। आंवला की गुठली का सेवन करने से आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि आंवला की गुठली पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, कैरोटिन, आयरन और फाइबर जैसे तत्वों से भरपूर होती है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं आंवले की गुठली खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

आंवले की गुठली खाने के हैरान करने वाले 5 फायदे-Benefits Of Eating Amla Seeds In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको आंवले की गुठली का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

ल्यूकोरिया में फायदेमंद

अधिकतर महिलाएं ल्यूकोरिया (leucorrhoea) की समस्या से परेशान रहते हैं, ऐसे में अगर आप आंवले की गुठली का शहद के साथ सेवन करते हैं, तो इसमें पाया जाने वाला तत्व ल्यूकोरिया की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

आंखों को रखे स्वस्थ

अगर आप आंवले की गुठली का उपयोग करते हैं, तो यह आंखों को काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां अगर आप आंवला के बीज को पीसकर आंखों में लगाते हैं, तो इससे आंखों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में भी सुधार होता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप आंवले की गुठली का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

अगर आप आंवले की गुठली का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin)और बालों (Hair) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स त्वचा को स्वस्थ रखने में और बालों को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now