रोज खाएं एक सेब, दूर होंगी कई बीमारियां

रोज खाएं एक सेब, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज खाएं एक सेब, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

सेब एक ऐसा फल है, जो खाने में स्वादिष्ट लगने के साथ-साथ सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि सेब पोषक तत्वों का भंडार होता है। अगर आप रोजाना एक सेब को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनती है, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि सेब पोटैशियम, कैल्शियम, सोडियम, फॉस्फोरस, जिंक, मैग्नीज, आयरन, माग्नीशियम, सेलेनियम और कॉपर जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को कई फायदा पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं रोजाना एक सेब खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोज खाएं एक सेब, दूर होंगी कई बीमारियां-Benefits Of Eating Apple Daily In Hindi

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

अगर आप उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको रोजाना एक सेब का सेवन करना चाहिए। जी हां इसमें पाया जाने वाला फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी बीमारी का खतरा कम होता है।

वजन कम करने में सहायक

वजन कम (Weight loss) करने के लिए अगर आप रोज एक सेब का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको रोज एक सेब का सेवन करना चाहिए। जी हां इसमें पाया जाने वाला सेलेनियम, जिंक, विटामिन्स इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

पाचन को बनाए बेहतर

अगर आप पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या से परेशान हैं, तो आपको रोज एक सेब का सेवन करना चाहिए। जी हां इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

खून की कमी करे दूर

खून की कमी होने पर अगर आप रोजाना एक सेब का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि सेब आयरन से भरपूर होता है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप रोज एक सेब का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। जी हां इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

आंखों को रखे स्वस्थ

अगर आप सेब का सेवन करते हैं, तो यह आंखों को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों की रोशनी में सुधार (Eye Sight) करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications