सेब के छिलके की चटनी खाने के 6 फायदे

सेब के छिलके की चटनी खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सेब के छिलके की चटनी खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सेब का सेवन तो आपने किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी सेब के छिलके की चटनी का सेवन किया है। सेब के छिलके की चटनी खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाती है। सेब के छिलके की चटनी का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि सेब के छिलके विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम, फोलेट, आयरन के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि सेब के छिलके की चटनी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सेब के छिलके की चटनी खाने के 6 फायदे-Benefits Of Eating Apple Peel Chutney In Hindi

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको सेब के छिलके की चटनी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

सेब के छिलके की चटनी का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि सेब के छिलके में विटामिन ए की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करता है और आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप सेब के छिलके की चटनी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि सेब के छिलके में मौजूद विटामिन सी और विटामिन ए इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के रोगियों के लिए सेब के छिलके की चटनी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि सेब के छिलके में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

सेब का छिलका पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। सेब के छिलके की चटनी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

दिल के लिए फायदेमंद

सेब के छिलके की चटनी का सेवन दिल (Heart) के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट गुण दिल को स्वस्थ रखने में और दिल से जुड़ी बीमारी के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications