अरबी के पत्ते खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

अरबी के पत्ते खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अरबी के पत्ते खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अरबी के पत्तों का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अरबी के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। मॉनसून के मौसम में आप इसकी सब्जी और पकौड़े बनाकर खा सकते हैं। जो खाने में स्वादिष्ट लगने के साथ-साथ बेहद पौष्टिक भी होते हैं। अरबी के पत्ते का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि अरबी के पत्ते प्रोटीन, फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम और बीटा कैरोटिन जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं अरबी के पत्ते खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

अरबी के पत्ते खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे-Benefits Of Eating Arbi Leaves In Hindi

वजन को करे कम

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको अरबी के पत्ते का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

अगर आप अरबी के पत्ते का सेवन करते हैं, तो यह आंखों के लिए फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन और विटामिन ए आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

खून की कमी करे दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप अरबी के पत्ते का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप अरबी के पत्ते का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए अरबी के पत्ते का सेवन फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि अरबी के पत्तों में एंटी-हाइपरटेंसिव गुण मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायता करता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप अरबी के पत्ते का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications