आर्टिचोक खाने से मिलते हैं ये 5 लाभ

आर्टिचोक खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
आर्टिचोक खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

आर्टिचोक एक प्रकार की सब्जी है, जो सेहत के लिए बेहद गुणकारी होती है। क्योंकि आर्टिचोक पोषक तत्वों से भरपूर होती है। आर्टिचोक को हाथीचक के नाम से भी जाना जाता है। आर्टिचोक का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि आर्टिचोक फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, जिंक, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं आर्टिचोक खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

आर्टिचोक खाने से मिलते हैं ये 5 लाभ-Benefits Of Eating Artichokes In Hindi

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

अगर आप उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको आर्टिचोक का सेवन करना चाहिए। क्योंकि आर्टिचोक में पााय जाने वाला फाइबर शरीर में जमे हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

रक्तचाप को रखे नियंत्रित

अगर आप उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको आर्टिचोक का सेवन करना चाहिए। क्योंकि आर्टिचोक में पाया जाने वाला पोटेशियम रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

अगर आप आर्टिचोक का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) और बालों (Hair) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि आर्टिचोक विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में और बालों को घना बनाने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप आर्टिचोक का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि आर्टिचोक में पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको आर्टिचोक का सेवन करना चाहिए। क्योंकि आर्टिचोक में पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications