गुनगुने पानी के साथ हींग खाने के 6 फायदे

गुनगुने पानी के साथ हींग खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गुनगुने पानी के साथ हींग खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

हींग का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि हींग औषधीय गुणों से भरपूर होता है। हींग का सेवन वैसे तो कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन क्या आपने कभी गुनगुने पानी के साथ हींग का सेवन किया है। गुनगुने पानी के साथ हींग का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। इस मिश्रण का सेवन करने से पाचन स्वास्थ्य बेहतर रहता है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि हींग फाइबर, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, नियासिन, कैरोटीन जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाता है। तो आइए जानते हैं गुनगुने पानी के साथ हींग खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

गुनगुने पानी के साथ हींग खाने के 6 फायदे-Benefits Of Eating Asafoetida With Lukewarm Water In Hindi

सिर दर्द करे दूर

सिर दर्द (Headache) होने पर अगर आप गुनगुने पानी के साथ हींग का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि हींग में पाया जाने वाला गुण सिर दर्द को कम करने में मदद करता है।

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको गुनगुने पानी के साथ हींग का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण के सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और कैलोरी तेजी से बर्न होती है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

पीरियड्स का दर्द करे दूर

महिलाएं पीरियड्स (Periods) के समय दर्द और ऐंठन की समस्या से परेशान रहती हैं, ऐसे में अगर महिलाएं गुनगुने पानी के साथ हींग का सेवन करती हैं, तो इसमें पाया जाने वाला गुण दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप गुनगुने पानी के साथ हींग का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

पेट दर्द करे दूर

अगर आप पेट दर्द (Stomach Pain) या एसिडिटी (Acidity) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको गुनगुने पानी के साथ हींग का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला गुण पेट दर्द और एसिडिटी के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीज अगर गुनगुने पानी के साथ हींग का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि हींग में हाइपोग्लाइसेमिक गुण पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications