एवोकाडो खाने के हैरान करने वाले 7 फायदे

एवोकाडो खाने के हैरान करने वाले फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
एवोकाडो खाने के हैरान करने वाले फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

एवोकाडो की गिनती विश्व के चुनिंदा लोकप्रिय फलों में होती है। इसका स्वाद थोड़ा मक्खन जैसा होता है, इसलिए इसे बटर फ्रूट भी कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं एवोकाडो का सेवन सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि एवोकाडो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। एवोकाडो का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि एवोकाडो में विटामिन बी6, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं एवोकाडो खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

एवोकाडो खाने के हैरान करने वाले 7 फायदे-Benefits Of Eating Avocado In Hindi

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

एवोकाडो का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि एवोकाडो फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप एवोकाडो का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको एवोकाडो का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

एवोकाडो का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि एवोकाडो विटामिन-ई से भी समृद्ध होता है, जो आंखों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। साथ ही इसके सेवन से आंखों की रोशनी में भी सुधार होता है।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द और सूजन (Joint pain and swelling) की समस्या होने पर अगर आप एवोकाडो का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

हड्डियां होती है मजबूत

एवोकाडो कैल्शियम से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप एवोकाडो का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां (Bones) मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

कैंसर का खतरा होता है कम

अगर आप एवोकाडो को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी का जोखिम कम होता है। क्योंकि एवोकाडो कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now