बेल का फल खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

बेल का फल खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
बेल का फल खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

बेल का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि बेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बेल का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है, जैसे बेल का शरबत, बेल का मुरब्बा, बेल का गुदा आदि, बेल का सेवन करने से शरीर को ठंडक पहुंचती है। क्योंकि बेल की तासीर ठंडी होती है। साथ ही बेल के सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि बेल में विटामिन सी, कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि बेल का फल खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

बेल का फल खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे-Benefits Of Eating Bael Fruit In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप बेल का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

बेल के फल में विटामिन ए की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। बेल के फल का सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है और आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

हृदय के लिए फायदेमंद

हृदय (Heart) स्वास्थ्य के लिए बेल के फल का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि बेल के फल में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण हृदय को स्वस्थ रखने में और हृदय से जुड़ी बीमारी के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर अगर आप बेल के फल का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि बेल में मौजूद आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

पीलिया में फायदेमंद

पीलिया (Jaundice) की बीमारी होने पर लिवर में सूजन की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आप बेल के फल का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।