बताशा और घी एक साथ खाने के 6 फायदे

बताशा और घी एक साथ खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
बताशा और घी एक साथ खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

पूजा-पाठ के बाद प्रसाद के तौर पर बताशे बांटने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं बताशा का उपयोग न कि सिर्फ प्रसाद के तौर पर किया जाता है, बल्कि बताशा सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां अगर आप बताशे का घी के साथ सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। क्योंकि बताशा और घी दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इस मिश्रण में गुड फैट मौजूद होता है। बताशा और घी का एक साथ सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। साथ ही शरीर स्वस्थ भी रहता है। तो आइए जानते हैं बताशा और घी एक साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

बताशा और घी एक साथ खाने के 6 फायदे-Benefits Of Eating Batasha And Ghee In Hindi

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपने बढते वजन से परेशान हैं, तो आपक बताशा और घी के मिश्रण का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

बताशा और घी पोषक तत्वों का खजाना होते हैं, इसलिए अगर आप इस मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

हड्डियां होती है मजबूत

बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती है, लेकिन ऐसे में अगर आप बताशा और घी का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद तत्व हड्डियों को मजबूत (Strong Bones) बनाते हैं और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

पाचन क्रिया में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए बताशा और घी के मिश्रण का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद तत्व पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाते हैं और पेट दर्द, उल्टी, दस्त जैसी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद

बताशा और घी के मिश्रण का सेवन मेंटल हेल्थ (Mental Health) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि देसी घी में बताशा मिलाकर खाने से सोचने और याद करने की शक्ति बढ़ती है। जिससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

कफ की समस्या होती है दूर

बदलते मौसम की वजह से कफ की समस्या हो सकती है, लेकिन अगर आप कफ की समस्या से परेशान हैं, तो आपको बताशे में घी मिलाकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण के सेवन से कफ की समस्या में फायदा पहुंचता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now