बेसन की रोटी खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

बेसन की रोटी खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
बेसन की रोटी खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

बेसन का उपयोग कई व्यंजनों को बनाने के लिए किया जाता है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। लेकिन क्या आपने कभी बेसन की रोटी का सेवन किया है। बेसन की रोटी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। बेसन की रोटी का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि बेसन पोषक तत्वों का भंडार होता है। बेसन में पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी6, विटामिन के, कॉपर, जिंक, फाइबर, आयरन, सोडियम, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से दूर रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं कि बेसन की रोटी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

बेसन की रोटी खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे-Benefits Of Eating Besan Roti In Hindi

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको बेसन की रोटी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि बेसन की रोटी में मौजूद फाइबर और प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

हृदय के लिए फायदेमंद

बेसन की रोटी का सेवन हृदय (Heart) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि बेसन की रोटी में उच्च घुलनशील फाइबर होता है, जो हृदय को स्वस्थ रखने में और हृदय से जुड़ी बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

कमजोर इम्यूनिटी होने पर आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप बेसन की रोटी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिंस इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

एनीमिया में फायदेमंद

शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर अगर आप बेसन की रोटी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या होने पर बेसन की रोटी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि बेसन की रोटी में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के रोगियों के लिए बेसन की रोटी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि बेसन की रोटी का ग्‍लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now