बेसन का शीरा खाने के 7 फायदे- Besan Ka Sheera Khane Ke Fayde

बेसन का शीरा खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
बेसन का शीरा खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

बेसन (Besan) से बनी कई चीजों का सेवन तो आपने किया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी बेसन से बना शीरा खाया है, बेसन का शीरा (Besan Sheera) खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है, साथ ही बेसन के शीरा का सेवन सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि बेसन का शीरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है, बेसन के शीरा का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि बेसन में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर के साथ कई महत्वपूर्ण खनिज पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं बेसन का शीरा खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

बेसन का शीरा खाने के 7 फायदे

1- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते वजन (Weight) से परेशान है, बढ़ता वजन कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए अगर आप बेसन के शीरा का सेवन करते हैं, तो यह लाभदायक साबित होता है। क्योंकि बेसन में फाइबर पाया जाता है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके लिए बेसन के शीरा में चीनी की जगह गुड़ डालना चाहिए।

2- शरीर में एनर्जी (Energy) की कमी महसूस होने पर अगर आप बेसन के शीरा का सेवन करते हैं, तो यह काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि बेसन का शीरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप सुबह के नाश्ते में बेसन के शीरा का सेवन करते हैं, तो इससे दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

3- बेसन के शीरा का सेवन गर्भवती महिलाओं (Pregnant women) के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि बेसन में विटामिन, कैल्शियम फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर गर्भवती महिलाएं शीरा का सेवन करती है, तो इससे कमजोरी महसूस नहीं होती है।

4- सर्दी-जुकाम (Cold) की शिकायत होने पर भी बेसन के शीरा का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि बेसन के शीरा का सेवन करने से सर्दी-जुकाम की शिकायत से छुटकारा मिलता है। इसके लिए बेसन के शीरा में हल्दी और काली मिर्च मिला देना चाहिए।

5- बेसन का शीरा एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप बेसन का शीरा का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते है।

6- बेसन के शीरा का सेवन हड्डियों (Bones) को स्वस्थ बनाए रखने में काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि बेसन में कैल्शियम और फास्फोरस की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।

7- अनिद्रा (Insomnia) की शिकायत होने पर बेसन के शीरा का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि बेसन में अमीनो एसिड, ट्रिप्टोफैन और सेरोटोनिन जैसे कई तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप बेसन के शीरा का सेवन करते हैं, तो इससे अनिद्रा की शिकायत दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।