खाली पेट पान के पत्ते खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

खाली पेट पान के पत्ते खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट पान के पत्ते खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

पान के पत्तों का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि पान के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। पान के पत्तों का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन पान के पत्तों का सेवन अगर आप सुबह खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होते हैं। खाली पेट पान के पत्तों का सेवन करने से मुंह से जुड़ी समस्याएं दूर होती है, साथ ही अन्य कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि पान के पत्तों में विटामिन सी, थायमिन, नियासिन, राइबोफ्लेविन जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही पान के पत्तों में कैराटीन, कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं खाली पेट पान के पत्ते खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट पान के पत्ते खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे­-Benefits Of Eating Betel Leaves On An Empty Stomach In Hindi

ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद

खाली पेट पान के पत्तों का सेवन ओरल हेल्थ (Oral Health) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि पान के पत्तों में एंटी फंगल गुण मौजूद होता है, जो मुंह में पनपने वाले हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करता है, जिससे दांत और मसूड़ों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द और सूजन (Joint Pain) की समस्या होने पर खाली पेट पान के पत्तों का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि पान के पत्तों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

पाचन स्वास्थ्य रहता है बेहतर

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए खाली पेट पान के पत्तों का सेवन फायदेमंद होता है। जी हां अगर आप खाली पेट पान के पत्ते चबाते हैं, तो इससे पाचन क्रिया में सुधार होता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको खाली पेट पान के पत्ते का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद मल त्याग को आसान बनाते हैं और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

फ्री रेडिकल्स से होता है बचाव

पान के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

इंफेक्शन से होता है बचाव

पान के पत्तों का खाली पेट सेवन करने से इंफेक्शन (Infection) से बचाव होता है। क्योंकि पान के पत्तों में एंटी फंगल और एंटी सेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो इंफेक्शन को नष्ट करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now