सुपारी खाने के फायदे- Supari khane ke fayde 

सुपारी खाने के फायदे(फोटो:youtube)
सुपारी खाने के फायदे(फोटो:youtube)

कई लोग खाना खाने के बाद पान या सुपारी का सेवन करते हैं। ब्राह्मण भोजन के बाद सुपारी का सेवन करना बहुत शुभ माना जाता है। सुपारी का इस्तेमाल सिर्फ खाने के तौर पर नहीं किया जाता है बल्कि इसका इस्तेमाल किसी भी शुभ कार्य या पूजा पाठ में भी किया जाता है। सुपारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होता है। सुपारी को एनीमिया, पाचन और कब्ज जैसी बीमारियों से निजात दिलाने में बहुत कारगर माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन्स स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको सुपारी खाने के फायदे के बारे में बताएंगे।

सुपारी खाने के फायदे- Supari khane ke fayde in Hindi

कब्ज (Constipation)

रोजाना सुपारी का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। सुपारी के सेवन से कब्ज की समस्या भी दूर होती है। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो सुपारी का सेवन करना करें। ये पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। अगर सुपारी का रोजाना सेवन किया जाए तो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।

मुंह के छालों (mouth ulcers)

मुंह के छालों को दूर करने में सुपारी बहुत कारगर साबित होता है। इसे आप पान के पत्ते के साथ भी खा सकते हैं। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी।

दर्द से दिलाता है राहत (Provides relief from pain)

सुपारी शरीर के दर्द को भी दूर करता है। अगर आपको पीठ दर्द, जोड़ों का दर्द, सिर दर्द आदि है तो इससे बचने के लिए सुपारी का सेवन करें। सुपारी मांसपेशियों के दर्द से आराम दिलाता है।

दांतों के लिए फायदेमंद (beneficial for teeth)

सुपारी में एन्थेलमिंटिक होता है जो दांतों पर जमने वाली कैविटी को खत्म कर स्ट्रॉन्ग बनाता है। इसके साथ आप इसका इस्तेमाल दातों के पीलापन को दूर करने के लिए भी कर सकते हैं।

खुजली करे दूर ( Relief from itching)

सुपारी के सेवन से खुजली की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। इसके अलावा तिल के तेल में सुपारी को घिसकर लगाने से खुजली की समस्या दूर रहती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Ritu Raj