BLACK APPLE खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

BLACK APPLE खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
BLACK APPLE खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

लाल और हरे सेब का सेवन तो आपने किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी काले सेब का सेवन किया है। काले सेब का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि काला सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है। वैसे, तो काला सेब अंदर से सफेद ही होता है, इसका सिर्फ बाहर से रंग काला होता है। इसलिए इसे ब्लैक एप्पल कहा जाता है। काले सेब का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि काले सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं ब्लैक एप्पल खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

BLACK APPLE खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे-Benefits Of Eating Black Apple In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

ब्लैक एप्पल यानि काला सेब एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप काले सेब का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

काले सेब का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि काले सेब में विटामिन ए की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। जो आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप काले सेब का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

कमजोरी और थकान महसूस होने पर अगर आप काले सेब का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि काला सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है, साथ ही इसमें कैलोरी की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

काले सेब का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि काला सेब कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

काले सेब का सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि काला सेब एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में और त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now